Valentine Day: 14 फरवरी को क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे? जानिए इतिहास

हो गई है प्यार के महीने फरवरी की शुरुआत और आ गया है सबका इंतजार खत्म करने वैलेंटाइन’एस वीक। जैसा कि हम सभी जानते हैं हर साल वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है। फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है। हर कपल को वैलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतजार रहता है। आप वेलेंटाइन डे तो मनाते हैं लेकिन क्या आपको यह पता है कि आखिर क्यों 14 February valentine Day सेलिब्रेट किया जाता है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण।

इस वैलेंटाइंस डे पर जानें Valentine Day History

Valentine Day को प्यार के त्यौहार के रूप में मनाने के पीछे सेंट वेलेंटाइन का बहुत बड़ा योगदान है। यह सबसे पहले रोम में मनाया गया था। सेंट वेलेंटाइन प्यार को बढ़ावा देना चाहते थे परंतु रोम के राजा क्लॉडियस को यह पसंद नहीं था। वह इसके खिलाफ थे और उनका मानना था कि प्यार इंसान के शक्ति को खत्म कर देता है। सेंट वेलेंटाइन को जब यह बात पता चली कि राजा इसके खिलाफ हैं, तो उन्हें बहुत दुःख हुआ।

14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है Valentine’s Day?

सेंट वैलेंटाइन ने राजा के खिलाफ जाकर भी प्यार को बढ़ावा दिया, जिसके बाद राजा के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें 14 फरवरी 269 AD को फांसी पर चढ़ा दिया गया। उनके निधन के इसी दिन को लोग वैलेंटाइन डे के नाम से मनाते हैं। यही कारण है कि लोग अपने पार्टनर को वैलेंटाइन भी कहते हैं। यदि आप अपने वैलेंटाइन को खुश देखना चाहते हैं और इस दिन को याद कर बनाना चाहते हैं तो इस दिन आप अपने पार्टनर को कोई खास तोहफा देकर इस Valentine’s Day 2024 को यादगार बना सकते हैं।

14 फरवरी को ब्लैक डे क्यों मनाया जाता है

Why do we celebrate Valentine Day on 14th February?, 14 फरवरी को क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन्स डे

Leave a Comment