Hug Day 2024: कैसे गले लगाने से शारीरिक और मेंटल हेल्थ रहता है बेहतर? जानें इसके गजब के फायदे

Hug Day 2024 : फरवरी महीने के 12 तारीख को हग डे मनाया जाता है। हर कपल के लिए हग डे का दिन बहुत ही स्पेशल होता है। वे इस दिन को बहुत ही खुशी से सेलिब्रेट करते हैं। हर कोई अपने दिल की भावनाओं को गले लगाकर जाहिर करना चाहता है। कोई यदि अपने दिल के फिलिंग्स को सामने वाले के सामने नहीं रख पाता है तो इस दिन वह उस खास इंसान को गले लगा कर अपनी हर बात बोल सकता है। हग डे केवल पार्टनर्स या कपल्स के लिए ही नहीं होता है बल्कि सिंगल लोग भी अपने दोस्तों और फैमिली के साथ इसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। आप अपने माता-पिता, भाई बहनों और दोस्तों को गले से लगाकर Hug Day 2024 सेलिब्रेट करते हैं।

Hug Day 2024 : गले लगाना क्यों होता है फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद?

यदि आप नहीं जानते हैं अपनों को गले लगाने के फायदे के बारे में तो आपको यह बता दें कि हग करने से बहुत सारे फायदे होते हैं, जो कि इस प्रकार से है-

ब्लड प्रेशर को कम करता है: ऐसा माना जाता है कि गले लगाने से ब्लड प्रेशर कम होता है क्योंकि जब हम किसी को गले लगाते हैं तो शरीर का ऑक्सीटोसिन ब्लड में पहुंचता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके रखता है। गले लगाने को लोग जादू की झप्पी भी कहते हैं।

डिप्रेशन को दूर करता है: अगर कोई व्यक्ति डिप्रेशन को झेल रहा है या स्ट्रेस जैसी स्थिति पैदा हो गई है तो उसे दूर करने में यह काफी मदद करता है। गले लगाने से वह व्यक्ति जो डिप्रेशन से पीड़ित होता है, उसके अंदर हैप्पी हार्मोन रिलीज होने लगते हैं और उसे बेचैनी और डिप्रेशन से छुटकारा मिलती है।

स्ट्रेस को दूर करता है: यदि कोई व्यक्ति स्ट्रेस में होता है तो उसे किसी अपने को जोर से गले लगाना चाहिए क्योंकि गले लगाने से उसका स्ट्रेस कम होता है। ऐसा माना जाता है कि किसी को टाइट हग करने से उसकी स्ट्रेस पल भर में ही दूर हो जाती है। हम किसी को गले लगाते हैं तो हमारे शरीर में स्थित हार्मोन ऑक्सीटोसिन और कॉर्टिसोल का स्राव होता है, जो स्ट्रेस को काम करने में सहायक होते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद होता है: एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि जब आप किसी को गले लगाते हैं तो आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की मात्रा बढ़ जाती है और ऑक्सीजन का लेवल और फ्लो सही रहता है। इसीलिए हग करना दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है।

मेंटल हेल्थ में लाभ मिलता है: एक रिसर्च में यह कहा गया है कि यदि आप किसी व्यक्ति को गले से लगाते हैं तो शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं। इससे हम किसी भी तरह के स्ट्रेस या डिप्रेशन से बच सकते हैं। यह हमें बाहरी तनाव से दूर रखता है और हमें खुश रखता है, जिससे हमारा मेंटल हेल्थ काफी अच्छा रहता है।

ये भी पढ़ें :

Hug Day 2024

Leave a Comment