Kiss Day 2024 : क्यों मनाया जाता है किस डे? पार्टनर के साथ ऐसे बनाएं खास

Kiss Day 2024 : फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी का जो समय होता है, इसमें Valentine week के दौरान कपल्स अपने पार्टनर के साथ अलग-अलग डेज को सेलिब्रेट करते हैं। इसमें लोग Rose Day, Propose Day, Hug Day, Teddy Day आदि सेलिब्रेट करते हैं। उनमें से एक Kiss Day होता है, जो कि हर कपल के लिए काफी खूबसूरत और प्यारा दिन होता है।

फरवरी के इस सप्ताह में अपने पार्टनर को लेकर सामने वाले के दिल में जो प्यार होता है, वह एक दूसरे को बताते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको किस डे के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिरकार kiss day kyu manaya jata hai। अगर आप जानना चाहते हैं kiss day history के बारे में तो हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।

कैसे मनाएं Kiss Day 2024?

Valentine’s Day के दौरान इस प्यार भरे सप्ताह में पार्टनर एक दूसरे को तरह-तरह के गिफ्ट्स देते हैं। इस वीक की आखिरी तारीख 14 फरवरी है, जिसे कपल्स वैलेंटाइन डे के रूप में अलग-अलग तरीके से इसे सेलिब्रेट करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी 13 फरवरी को Kiss Day 2024 मनाया जाएगा। किस डे को लेकर कपल्स बेहद एक्साइटेड रहते हैं क्योंकि उनके लिए यह दिन काफी खास होता है। इस पूरे सप्ताह हर प्रेमी जोड़े अपने प्रेम को लेकर काफी ज्यादा खुश रहते हैं। यदि आप रिलेशनशिप में हैं और अपने पार्टनर के साथ इसे मनाना चाहते हैं तो उनके हाथों, गाल या सिर पर किस करके उसे चूम सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Hug Day 2024: कैसे गले लगाने से शारीरिक और मेंटल हेल्थ रहता है बेहतर? जानें इसके गजब के फायदे

क्या है Kiss Day History?

कपल्स के लिए kiss day 2024 कि दिन काफी स्पेशल है। इसके पीछे एक गहरा इतिहास है‌, जो फ्रांस, रूस और रोम से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि एक समय फ्रांस में कपल्स एक दूसरे के साथ डांस करते समय अपने प्यार का इजहार करते थे और डांस खत्म होने के बाद अपने पार्टनर को किस करते थे। रूस में भी शादी करते समय वचन लेने के दौरान किस करने की प्रथा थी। रोम में भी किसी का अभिवादन करने के लिए किस करने की प्रथा को अपनाया जाता था। Kiss के जरिये कपल्स अपने भावनाओं को जाहिर करते थे और धीरे-धीरे यही‌ सिलसिला पूरी दुनिया में kiss day के रूप में मनाया जाने लगा।

ये भी पढ़ें : Promise Day 2024: अपने पार्टनर से जरूर करें यह प्रॉमिस, बनाएं अपने रिश्ते को मजबूत और गहरा

Leave a Comment